अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

Sep 2, 2026 - 20:20
Sep 2, 2026 - 20:25
 0
अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण
अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

पुणे, 2 सितंबर, 2026 : सीए अभय भुतडा के नेतृत्व में अभय भुतडा फाउंडेशन ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुणे स्थित ईश्वरपुरम हॉस्टल में रह रहे नॉर्थ-ईस्ट भारत के प्रतिभाशाली छात्रों को आवश्यक खेल उपकरण दान किए।

इस में फुटबॉल, टेनिस रैकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल स्टड्स, क्रिकेट बैट, बैग, पानी की बोतलें और खेल उपकरणों को रखने के लिए विशेष कैरियर शामिल थे। यह पहल अभय भुतडा फाउंडेशन के इस विश्वास को दर्शाती है कि किसी भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आर्थिक मदद, उपकरणों या उचित सुविधाओं की कमी के कारण पीछे नहीं रहना चाहिए।

उद्यमी, परोपकारी और अभय भुतडा फाउंडेशन तथा टैब ग्लोबल वेंचर्स के चेयरमैनसीए अभय भुतडा ने कहा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है। अक्सर कमी होती है तो सही अवसर और सहयोग की, जो युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने में मदद कर सके। अभय भुतडा फाउंडेशन में हम अपनी ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करना चाहते हैं, ताकि योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को वे अवसर मिल सकें, जिनके वे हकदार हैं। यह राष्ट्रीय खेल दिवस हमारे लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस अवसर पर हम नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों को अपना सहयोग दे रहे हैं। यह वह क्षेत्र है जिसने भारत को ओलंपिक चैंपियनों से लेकर देश के सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों तक, कई बेहतरीन खेल प्रतिभाएँ दी हैं। इन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह जरूरी है कि हम एकजुट होकर युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन और प्रोत्साहन प्रदान करें। मुझे उम्मीद है कि हमारा यह सहयोग उनमें से कई खिलाड़ियों को अपने खेल के सफर में आगे बढ़ने और भारत को गौरवान्वित करने में मदद करेगा।

अभय भुतडा फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, सांस्कृतिक संरक्षण और राहत कार्यों के क्षेत्र में काम करता है। शिक्षा के क्षेत्र में, फाउंडेशन ने ग्रामीण और संसाधनों की कमी वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल STEM लर्निंग किट उपलब्ध कराने के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को छात्रवृत्तियाँ भी प्रदान की हैं। कक्षा से बाहर भी फाउंडेशन ने ऐसे खेल टूर्नामेंटों का समर्थन किया है, जो अधिक खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ते हैं, और पुणे में शिवसृष्टि जैसी पहलों के माध्यम से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शिक्षा को अधिक से अधिक परिवारों तक सुलभ बनाने का प्रयास किया गया है। राज्य में आई बाढ़ के दौरान, जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए फाउंडेशन ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹5 करोड़ का योगदान दिया।

अभय भुतडा फाउंडेशन के बारे में:

साल २०२३ में स्थापित, अभय भुटाडा फाउंडेशन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान, शिक्षा और विकास के लिए समर्पित है। फाउंडेशन अल्पकालिक मदद की बजाय दीर्घकालिक प्रभाव पर ध्यान देता है और यह सुनिश्चित करता है कि हर परियोजना टिकाऊ और मापनीय परिणाम देने वाली हो। पूरी तरह से सीए अभय भुटाडा द्वारा वित्तपोषित और बाहरी फंडिंग के बिना, फाउंडेशन शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्रों में पहल का समर्थन करता है। कम समय में ही, इसके प्रयासों से महाराष्ट्र भर में लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और सार्थक एवं स्थायी बदलाव आया है।