हेल्थ मैनेजमेंट एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी और शोभित यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने बताया, “हमारा मानना है कि हेल्थ सेक्टर की बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए इस तरह का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है।

Mar 20, 2026 - 13:03
 0
हेल्थ मैनेजमेंट एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी और शोभित यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू
हेल्थ मैनेजमेंट एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी और शोभित यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू

जयपुर : आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी और शोभित यूनिवर्सिटी ने तीन साल का एमओयू साइन किया है। इसका उद्देश्य हेल्थ मैनेजमेंट क्षेत्र में शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देना है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।

 

एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट्स, फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम और छात्र गतिविधियों के जरिए आपसी तालमेल को मजबूत करेंगे। साथ ही, वर्कशॉप, सेमिनार और ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कर नवाचार और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने बताया, “हमारा मानना है कि हेल्थ सेक्टर की बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए इस तरह का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। यह साझेदारी सिर्फ छात्रों और फैकल्टी के लिए सीखने के बेहतर अवसर पैदा करेगी, बल्कि हेल्थकेयर सिस्टम के लिए नवाचार और साक्ष्य-आधारित समाधान विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

 

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी और शोभित यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. रणजीत सिंह ने इस एमओयू पर औपचारिक हस्ताक्षर कर साझेदारी की शुरुआत की।